Weather Updates: पिछले कई दिनों से पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है। मंगलवार को भी सर्दी का सितम और बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक सर्दी का कहर बरकरार रहने वाला है। इसके साथ ही कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार बन रहे है। इससे न्यूनतम तापमान (Weather Updates) में भी काफी अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में सर्दी का अधिक असर दिख सकता है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश:
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अगले कुछ दिन में बारिश की संभावना बनती दिखाई दे रही है। इसमें केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होने की पूरी संभावना नजर आ रही हैं। उत्तरप्रदेश में बारिश के साथ कई जगहों पर ओले पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 4-5 दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।
मौसम अपडेट: 3 जनवरी
आगामी दिनों में दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से #बारिश का दौर 4 जनवरी से 8 जनवरी तक रहने की प्रबल संभावना है। 5 व 7 जनवरी को सर्वाधिक असर रहने और कहीं-कहीं #ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। pic.twitter.com/9qMzcBA5fr— Mausam Kendra Jaipur (@IMDJaipur) January 3, 2022
किसानों के लिए फिर संकट!
राजस्थान में भी आने वाले 4-5 दिन कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के साथ होने वाली ओलावृष्टि की आशंका ने किसानों की चिंता अधिक बढ़ा दी है। पहले ही राजस्थान के किसान पाला पड़ने से बढ़ा नुकसान झेल चुके है। अब अगर ओलावृष्टि होती है तो किसानों के लिए यह दोहरी मार साबित हो सकती है।
पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी:
इस समय मैदानी इलाकों में ठंड के पीछे पहाड़ी इलाकों में जमकर हो रही बर्फबारी को माना जा रहा है। पिछले कई दिनों से हिमाचल और कश्मीर के कई इलाकों में भरी बर्फबारी हो रही है। डल झील इस वक्त पूरी तरह से जम चुकी है। राज्य के कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे चला गया है। आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलती अभी दिखाई नहीं दे रही है।
ये भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण की जद में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, घर पर हुए आइसोलेट
ऐसी ही अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App