West Bengal New BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सोमवार को बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष को हटाकर सांसद सुकांता मजूमदार (West Bengal New BJP President) को बंगाल इकाई का प्रमुख बनाया गया। दिलीप घोष को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिछले चुनाव से ही भाजपा बंगाल में पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। चुनाव के समय भाजपा की वहां जमकर हवा देखी गई थी। हालांकि चुनाव परिणाम में भाजपा को 77 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। और एक बार फिर सीएम ममता बनर्जी अपनी सरकार बनाने में कामयाब हुई।
लगातार भाजपा नेता थाम रहे थे TMC का दामन:
चुनाव के समय भाजपा ही मुख्य विपक्ष की भूमिका में दिखाई दे रही थी। लेकिन चुनाव परिणाम में फिर तृणमूल कांग्रेस का बहुमत आने के बाद सारा खेल ही बदल गया। पिछले कुछ ही महीनों में कई भाजपा के दिग्गज नेता तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम चुके है। जिसमें तीन विधायक और एक सांसद शामिल है। भाजपा के लिए नेताओं का पलायन पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं था। राजनीति के जानकारों की मानें तो आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने बंगाल भाजपा में बड़ा बदलाव किया है। सांसद सुकांता मजूमदार को बंगाल इकाई के प्रमुख का पद दिया गया है।
उप चुनाव से पहले बड़ा बदलाव:
बता दें पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर अगले सप्ताह उप चुनाव होने जा रहा है। इसमें भवानीपुर सीट भी शामिल है। जहां से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनाव मैदान में है। उप चुनाव के लिए 30 सितंबर को मतदान होगा। भवानीपुर के अलावा समसेरगंज और जंगीपुर सीटों पर भी उपचुनाव होने वाले हैं। चुनाव परिणाम 3 अक्टूबर को आएगा। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि उपचुनाव से 10 दिन पहले पार्टी के इतने बड़े बदलाव का क्या असर पड़ता है।
ये भी पढ़े: भवानीपुर उपचुनाव: राजस्थान के झुंझुनू की बहू प्रियंका टिबरेवाल देगी ममता बनर्जी को टक्कर
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4