Who is Priyank Panchal: साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम के नए उपकप्तान रोहित शर्मा नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। बीसीसीआई ने उनकी चोट को लेकर जानकारी दी। इसके साथ ही ये भी ऐलान किया गया है कि रोहित शर्मा की जगह टीम में प्रियांक पांचाल (Who is Priyank Panchal) को शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका जैसी तेज़ पिच पर प्रियांक पांचाल का टीम में चयन एक बड़ी बात मानी जा रही है। तो आइए जानते है कि प्रियांक पांचाल के बारें में…
NEWS – Priyank Panchal replaces injured Rohit Sharma in India's Test squad.
Rohit sustained a left hamstring injury during his training session here in Mumbai yesterday. He has been ruled out of the upcoming 3-match Test series against South Africa.#SAvIND | @PKpanchal9 pic.twitter.com/b8VgoN52LW
— BCCI (@BCCI) December 13, 2021
गुजरात के अहमदाबाद में हुआ जन्म:
प्रियांक पांचाल गुजरात की तरफ से घरेलु क्रिकेट खेलते है। प्रियांक ने साल 2008 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का आगाज किया। पिछले कई सालों से घरेलू क्रिकेट में धमाका करने वाले प्रियांक पांचाल ने पहली बार गुजरात की तरफ से 2016 में तिहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचाई थी। प्रियांक पांचाल का जन्म 9 अप्रैल 1990 को अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। टीम इंडिया के भविष्य के रूप में प्रियांक पांचाल का नाम लिया जाता है।
2016-17 का सीजन रहा बेहद महत्वपूर्ण:
गुजरात की धरती से एक से बढ़कर एक क्रिकेटर हुए है। वर्तमान में रविंद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी माने जाते है। इससे पहले पठान बंधु भी कमाल दिखा चुके है। लेकिन अब टेस्ट टीम में ओपनर के रूप में प्रियांक पांचाल का शामिल होना अपने आप में गुजरात के लोगों के लिए गर्व की बात है। प्रियांक पांचाल ने 2016-17 के घरेलु क्रिकेट में अपने जीवन का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। उस दौरान पहली बार किसी गुजरात के बल्लेबाज़ ने तीसरा शतक और एक सीजन में हजार से ऊपर रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी प्रियांक ही बने थे।
अभी इंडिया-ए के कप्तान है प्रियांक पांचाल:
बता दें अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया की ‘ए’ टीम पहले ही दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। अभी इस सीरीज के लिए इंडिया-ए की कप्तानी का जिम्मा प्रियांक पांचाल ही संभाल रहे है। इस सीरीज में इंडिया-ए के लिए प्रियांक ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है, जिसकी बदौलत उनको रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है।
इसे भी पढ़े: रविंद्र जडेजा के जन्मदिन पर जानिए उनके संघर्ष की कहानी, कैसे बने दुनिया के स्टार क्रिकेटर
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4