Worlds Dirtiest Man: सर्दियों का मौसम में कई लोग ठंडे पानी से बचने के लिए रोजाना नहाने से बचते है। कुछ लोग ऐसे भी भी जो बिना नहाये सर्दियों में 2-4 दिन भी निकाल देते है। लेकिन फिर शरीर से दुर्गन्ध आने लग आती और आखिरकार उनको नहाना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे शख्स के बारें जो 67 साल से बिना नहाए जीवन व्यतीत कर रहा है। इस आदमी को धरती का सबसे गंदा इंसान (Worlds Dirtiest Man) माना जाता है। चलिए हम आपको बताते है आखिर कौन है ये आदमी, कहा रहता है और इसके इतने साल ना नहाने की पूरी कहानी…
ईरान का रहने वाला है यह शख्स:
67 साल से बिना नहाए रहना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन ईरान के इस शख्स को दुनिया का सबसे गंदा इंसान माना गया है। अमौ हाजी नाम के इस आदमी की उम्र 87 साल बताई जा रही है। अमौ हाजी का शरीर बिल्कुल काला पड़ चुका है। देखने से ऐसे प्रतीत होता है जैसे कोयले की गर्म भट्टी से निकल आया हो। सबसे हैरान करने वाली बात है कि यह शख्स बिना किसी कारण के लगभग 7 दशकों से नहीं नहाया है। जो भी अमौ हाजी के बारे में सुनता है वो हैरान रह जाता है।
अमौ हाजी को पानी से लगता है डर:
ईरान के करमानशाह प्रांत के देजगाह गांव में रहते है। इनकी बड़ी-बड़ी दाढ़ी और काला चेहरा देखकर लोग हैरान रह जाते है। अमौ को पानी से इतना डर लगता है कि वह लगभग सात दशकों से नहाये नहीं हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमौ का मानना है कि नहाने से वह बीमार पड़ जाएंगे। अमौ हाजी युवावस्था में करियर बनाने में असफल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने ऐसा जीवन जीने का सोच लिया था।
अमौ हाजी को सड़ा मांस खाना पसंद:
67 साल से नहीं नहाने वाले अमौ हाजी को खाने में सड़ा मांस पसंद है। अमौ हाजी को गांव के बाहर रेगिस्तान में बने गड्ढों में रहते है। अमौ हाजी को कोई घर का खाना लाकर देता है तो उन्हें वो पसंद नहीं आता है। उनको तो सड़ा मांस खाना ही पसंद है। इसके साथ ही इस शख्स को सिगरेट पीना भी बहुत पसंद है। सिगरेट में तंबाकू की जगह जानवरों के मल को डालकर पीता है।
यहां पढ़ें: अनोखा गांव: जहां 12 साल बाद लड़कियां बन जाती है लड़का!, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4