Yashpal Arya Join Congress: अगले साल उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस समय बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड से जहां पर कांग्रेस ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। उत्तराखंड सरकार में मंत्री यशपाल आर्य (Yashpal Arya Join Congress) ने अपने विधायक बेटे के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यशपाल उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री और परिवहन मंत्री थे। ऐसे में आने वाले चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का पूरी तरह समीकरण बिगाड़ दिया है।
Welcome back to the @INCIndia, #Yashpal_Arya ji and #Sanjeev_Arya ji.
Your valuable presence will be a great asset to the party as well as people of Uttarakhand and will go a long way in building up a progressive Uttarakhand!@INCUttarakhand @rssurjewala pic.twitter.com/srZivUWhGJ
— Devender Yadav (@devendrayadvinc) October 11, 2021
परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने बेटे सहित थामा कांग्रेस का हाथ:
सोमवार को दोनों भाजपा विधायकों ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। वर्तमान में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है। लेकिन कांग्रेस चुनाव की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल लगातार प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रहे है। ऐसे में सोमवार को कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की मौजदूगी में यशपाल आर्य अपने विधायक बेटे संजीव के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
करीब 5 साल बाद हुई घर वापसी:
बता दें यशपाल आर्य पूर्व में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे है। लेकिन पिछले बार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने बेटे के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद भाजपा ने दोनों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी बनाया था। पिता और बेटे ने भाजपा को निराश न करते हुए जीत भी दर्ज की थी। यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। हाल ही में सीएम बदलाव के बाद भी यशपाल आर्य को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। लेकिन चुनाव से पहले एक बार फिर इन दोनों विधायकों की कांग्रेस में घर वापसी हुई है।
ये भी पढ़ें: गहलोत सरकार के मंत्री डॉ रघु शर्मा ने संभाला गुजरात कांग्रेस प्रभारी का पद
कुछ दिनों पहले भाजपा ने भी लगाई थी सेंध:
जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं द्वारा पार्टी बदलने सिलसिला शुरू हो चुका है। कुछ दिनों पहले ही भाजपा ने कांग्रेस में सेंध लगाकर उनकी पार्टी के विधायक को भाजपा में शामिल किया था। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे पहले राजकुमार 2007 भी भाजपा पार्टी से जुड़े हुए थे। लेकिन 2012 पार्टी से टिकट ना मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गए। फिर उन्हें 2017 में कांग्रेस ने टिकट दिया और वो जीतकर आए।
अधिक रोचक जानकारी के लिए डाउनलोड करें:- OTT INDIA App
Android: http://bit.ly/3ajxBk4